करोना वारियर्स का हुआ सम्मान संतो के द्वारा
छतीसगढ़ सिंधी पंचायत ने
किया अंतिम पंक्ति के अंतिम कोरोना वारियर्स का सम्मान
छतीसगढ़ सिंधी पंचायत के आयोजन में कोरोना वारियर्स की बाते सुन भावुक हुए लोग
आप वो वीर है जो भयानक खतरे के बाद भी सेवा में डटे रहे: कोरोना वारियर्स सम्मान में बोले संत युधिष्ठर लाल
कोरोनाकाल में भगवान के मंदिरों के कपाट बंद थे वो आपके अंदर था कोरोना वारियर्स सम्मान में बोले : संत लाल दास
पूज्य छतीसगढ़ सिंधी पंचायत ने एम्बुलेंस ड्राइवर्स व कोरोना से मृत लोगो के अंतिम संस्कार करने वाले लोगो को सम्मानित किया साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट के साथ गिफ्ट्स भी दिए गए।
कार्यक्रम संयोजक सीए अमित चिमनानी में बताया सकारात्मकता और सत्कर्मो के प्रचार से ही दुनिया मे उम्मीदे कायम है इसीलिए जिन लोगो ने अपनी जान खतरे में डाली व औरो की जान बचाई उन्हें सम्मानित करना और सभी को ऐसे कार्य करने प्रेरित करना बेहद आवश्यक है।
शदाणी दरबार के पीठाधीश सन्त युधिष्ठर लाल महाराज ने कहा कोरोना वारियर्स न होते तो न जाने कितनी जाने जाती।भारतभूमि में सदभावना और इंसानियत को ही सर्वोपरि माना जाता है।उन्होंने कहा कि कई लोग मृत शरीर को छूने से घृणा करते है लेकिन आज हम जिनका सम्मान कर रहे है उनमें 900 से ज्यादा अंतिम संस्कार करने वाले भी शामिल है।
सिंधु अमर धाम के पीठाधीश संत लाल दास साहेब ने कहा जब जब पृथ्वी पर विपदा आएगी कोरोना वारियर्स को याद कर लोगो मे उम्मीद की एक नई किरण जागेगी,और इंसान हौसले से हर जंग को जीत लेगा।उन्होंने कहा कि मंदिरों के कपाट जरूर बंद हुए थे लेकिन भगवान कोरोना वारियर्स के मन के भीतर थे वे उन्हें प्रेरणा दे रहे थे ।
श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा सिंधी पंचायत ने कोरोनाकाल में सभी की मदद का भरपूर प्रयास किया और आज भी सभी को प्रेरित करने कोरोना वारियर्स का सम्मान कर रही है।
उन्होंने कहा अंतिम संस्कार करने वाले साथियो ने रिश्तेदारों का काम किया साथ ही समय पर मरीज़ों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाकर फरिश्तों का कार्य किया ऐसे साथियो का सम्मान कर सभी मे नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यकम में 80 से ज्यादा लोगो का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से 900 से ज्यादा अंतिम संस्कार करने वाले विक्रम आडवाणी,दीपक अग्रवाल, मनीष महानंद, बढ़ते कदम की टीम,अपनी गाड़ी को एम्बुलेंस बनाने वाले रविन्द्र सिंह छत्रिय व विशाल शर्मा की टीम,समाजसेवी अमरजीत सिंह छाबड़ा,जिला अस्तपाल एम्बुलेंस चालक,108 एम्बुलेंस चालक,मुक्तांजली 1099 व डॉ राधाकृष्णा रामचंदानी व बिलासपुर से चंद्रकांत साहू व उनकी टीम का सम्मान का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संत युधिष्ठर लाल,संत श्री लाल दास श्रीचन्द सुन्दरानी,कार्यक्रम संयोजक सीए अमित चिमनानी, रमेश मिर्घानी इंद्र ड़ोड़वानी,वासु जोतवानी राजू तारवानी, भावना कुकरेजा ,अशोक नैनवानी, प्रहलाद शादीजा परमानंद चिमनानी , सुदेश मन्ध्यान राजेश गुरनानी दौलत परयानी,महेश आहूजा,प्रकाश कुकरेजा, बंटी जुमनानी,प्रेम प्रकाश मध्यान,महेश दरयानी भजन दास तलरेजा निक्की दासवानी,रोशन आहूजा बंटी गाबरा ,विवेक तनवानी सहित बड़ी संख्या में लोग माजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी पूज्य शदाणी सेवा मंडल,पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल व दौलत परयानी रहे
श्री विजय दुसेजा जी की खबर