11 00 लोगों को दी गई दवा निशुल्क
स्वामी प्रेमदास थलहा दरबार बड़ौदा गुजरात पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाटा के संयुक्त तत्वाधान में 22 वर्षो से निशुल्क स्वंस दवा खांसी अस्थमा शिविर का आयोजन चकरभाटा में किया जाता है इसमें चित्रकूट की आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया जाता है प्रतिवर्ष यह दवा तीन खुराको में दी जाती है
प्रथम खुराक शरद पूर्णिमा के दिन अमृत वेले सुबह 4:00 बजे खीर में मिलाकर दी जाती है इसके लिए इस बार ऑनलाइन नंबर लगाओ और टोकन नंबर पाओ की वयस्था गई थी
करोना महा मारी को देखते हुए
वयस्था की गई नहीं तो पहले लोगों को रहने व खाने की व्यवस्था भी की जाती थी
करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए
ऑनलाइन पंजीयन किया गया दवा खाने के लिए बिलासपुर जिला मुंगेली रायगढ़ चांपा खरसिया कोरबा प्रदेश के अन्य शहरों और गांवों से लोग रात्रि को आना ही शुरू हो गए थे यह दवा का पहला खुराक अभी दिया गया है
दूसरा खुराक 20 नवंबर को अमृत वेले 4:00 बजे दिया जाएगा
तीसरा खुराक
19 दिसंबर को अमृत वेले 4:00 बजे दवा वितरण की जाएगी
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के सभी सदस्य जन वह स्वामी प्रेम प्रकाश थलहा दरबार के सेवादारियो का विशेष सहयोग रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर