सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम द्वारा सामूहिक जनेऊ संस्कार
बिलासपुर. नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम द्वारा सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया जावेगा. संस्था की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया.चूंकि पिछले वर्ष कोरोना काल के कारण यह आयोजन नहीं किया जा सका. संस्था के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 26 दिसंबर रविवार को आयोजित किया जावेगा. महामंत्री प्रवक्ता अशोक हिंदूजा जगदीश जज्ञासी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सिंधी समाज के पारंपरिक पूरे रीति-रिवाजों और विधि विधान तथा बैंड बाजों के साथ पारिवारिक वातावरण में किया जाएगा.संस्था सदैव समाज हित के लिए सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य करती रहती है.इसके पूर्व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा एवं प्रदेश में पहली बार सिंधी भाषा में 'वास्तु मोटिवेशन' कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया जा चुका है. आज की बैठक में नानक पंजवानी ,टेकचंद वाधवानी, डॉ.रमेश कलवानी, नरेंद्र नागदेव, प्रकाश जज्ञासी, लक्ष्मण दयालानी ,डॉ.सतीश लालचंदानी, सतीश लाल, श्रीचंद दयालानी ,राम सुखीजा ,कन्हैया आहूजा, अमर चावला, नंदलाल लाहोरानी, अमर पमनानी, विक्रम वलेचा एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे.
श्री विजय दुसेजा जी की खबर