छत्तीसगढ़ के नारी सम्मान को हमेशा गौरवान्वित किया है लवली कौर ने

छत्तीसगढ़ के नारी सम्मान को हमेशा गौरवान्वित किया है लवली कौर ने

छत्तीसगढ़ के नारी सम्मान को हमेशा गौरवान्वित किया है  लवली कौर ने

छत्तीसगढ़ के नारी सम्मान को हमेशा गौरवान्वित किया है  लवली कौर ने 



हाल ही में एक नई पार्टी एंथम गोरा गोरा गाल एल्बम रिलीज हुई है।
इस गाने की सफलता के साथ ही एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है, वह है बस्तर ब्यूटी और बचेली की बेटी लवली कौर बद्धन का।
वैसे तो लवली कौर को शुरू से ही कई सारे छत्तीसगढ़ी प्रोजेक्ट्स के ऑफर आते रहते थे लेकिन लवली ने एक के बाद एक सारी ऑफर्स रिजेक्ट कर दिया। 
लेकिन इस बार इस गाने की खूबसूरती, म्यूजिक का स्टैंडर्ड और छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।
लवली कौर पिछले 6 साल से छत्तीसगढ़ की नंबर वन एंकर बनी हुई है जिनकी कोशिश हमेशा से बस्तर की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की रही है। जिसके लिए वें हिस्ट्री टीवी 18 जैसे अंतरराष्ट्रीय चैनल के साथ मिलकर ओएमजी छत्तीसगढ़ जैसी सफल शो के अब तक 3 सीजंस बना चुकीं हैं जिसमें उन्होंने बस्तर की कला और संस्कृति को बेहतर एक्स्पोज़र देकर एक अलग पहचान दिलाई।
एक स्कूल टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली लवली कौर एक सफल मॉडल भी है जो मॉडलिंग की फील्ड में भी सफलता के झंडे गाड़ रहें हैं। अगस्त 2021 में आयोजित हुए मिज़ इंडिया कॉन्टेस्ट में पूरे भारत से 3000 के ऊपर लड़कियों ने पार्टिसिपेट किया था जिसमें से 60 फाइनलिस्ट सेलेक्ट हुए थे जिनमें से छत्तीसगढ़ को रिप्रेजेंट करने वाली लवली कौर इकलौती थी और फाइनल 6 तक अपनी जगह बनाने में सफल हो पाई थीं। लवली मिज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट हैं और 2022 में भारत को मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल के प्लेटफार्म पर रिप्रेजेंट करने वाली है। लवली कहती हैं की "मुझे जितना भी सपोर्ट और मोटिवेशन चाहिए था वह मुझे मेरे परिवार से मिला, मेरे माता श्रीमती दंतेश्वरी बद्धन और पिता श्री राजू सिंह बद्धन ने मुझे हमेशा हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए एनकरेज किया।"
लवली कौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं जिन्होंने कई सारी रीजनल कमर्शियल्स में ना सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है और कुछ एक के लिए स्क्रिप्ट लेखन भी किया है। साथ साथ लवली कौर एथलीट और एक ट्रेनड् बॉक्सर भी है एवं पहले भी बतौर लीड एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियोस में नजर आ चुकी हैं।
गोरा गोरा गाल की सफलता पे लवली कौर कहतीं हैं कि "मैं इस गाने की सफलता का श्रेय हमारी कोरियोग्राफर दीपमाला की मेहनत और गोरा गोरा गाल के पुरी टीम को देना चाहती हूं और खास तौर पर धन्यवाद करती हूं मेरे को-एक्टर्स सत्येंद्र साहू और पारितोष सिंह का जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया, कॉर्पोरेट किया, जिनके मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है।"
एक छोटे टाउन से होने के बावजूद लवली कौर को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए समय-समय पर विभिन्न प्लेटफार्मों पर कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जाता रहा है

श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3