गरबा महोत्सव में झुमे भक्त जन

गरबा महोत्सव में झुमे भक्त जन

गरबा महोत्सव में झुमे भक्त जन

गरबा महोत्सव में झुमे भक्त जन


भाटापारा की 
सिंधी समाज की संस्था 
सिंधु मित्र मंडल द्वारा सिंधी 
समाज व भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के सहयोग से सदैव की तरह गरबा महोत्सव का आयोजन स्थानिय सर्कस मैदान मातादेवालय में शीतल आर्य,दिया मेधानी व मुरली कामनानी के संचालन में किया गया। इस आयोजन में बालिकाओं, महिलाओं सहित युवाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व सुमधुर व आकर्षक वेश-भूषा के साथ साथ उत्साह व उमंग से माता की आराधना व भक्ति की।


 इस अवसर पर पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत के सचिव व पार्षद राजेश छाबड़िया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति एवं गरिमा के साथ एैसे आयोजन उर्जा एवं स्फूर्ति प्रदान करते हैं साथ ही इस सफल आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए उत्तरोतर प्रगति की कामना की व समाज की और से मुख्य संचालक शीतल आर्य को श्रीमती कविता छाबड़िया द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिला वर्ग में प्रथम एकता ईदवानी,द्वितीय साक्षी आर्य,




 तृतीय जागृति ईदवानी व मान्या थारानी, बालिका वर्ग में प्रथम कोमल छाबड़िया, द्वितीय अन्शु काछेला,तृतीय याशिका दावानी व सृष्टि थारानी बालक वर्ग में प्रथम आयुष मंधानी, द्वितीय कान्हा सोनी,तृतीय सुमित सोनी व मीत सबलानी लिटिल गर्ल में प्रथम सृष्टि सबलानी, द्वितीय ओसिन बालानी,तृतीय हर्षिता मंधानी व कशिश दावानी एवं बेस्ट गरबा क्वीन आरती गेहाणी,किंग हर्ष चिमनानी, लिटिल चैम्प सान्वी वलेचा,क्वीन याशिका जसवानी, बेस्ट स्टेप विशाखा बत्रा, रिषी थारानी,बेस्ट ऐनर्जी लव आर्य, जिया सबलानी,बेस्ट एक्सप्रेशन प्रीत लिलवानी विजेता बने।अतिथि के रूप में दाल मिल अध्यक्ष श्री नरेश आर्य,पोहा मिल अध्यक्ष श्री रंजित दावानी व 

सर्व श्री अमर छाबड़िया,जयराम काछेला, राकेश मंधान,नरेश मौर्या,सुरेश गोदवानी सहित संस्था के राधेश्याम आर्य,गुरूमुख गंगवानी,नंदलाल घिंडवानी,पवन सबलानी,नरेन्द्र पुंशी,मुकेश निहलानी,विक्की बालानी,गोलु थारानी,पंकज कामनानी,डिम्पी ठाकुर,नीरज मेधानी,सोनी छाबड़िया,संध्या कामनानी,रेखा मौर्य,रचना पारप्यानी,रीमा बत्तरा,आदि का सहयोग रहा

श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3