रोमा बनी एक पहल और महिला विंग की अध्यक्ष
पूज्य सिंधी पंचायत जवाहर नगर धर्मशाला, रायपुर में समाजिक संस्था एक पहल "और" ने समाज के युवक व नव युवतियों कि शादी में आ रही दिक्कत को देखते हुवे दिनांक 12/09/2021 दिन रविवार को एक पहल "और" मैरिज ब्यूरो का उदघाटन किया था जिसके अभूत पूर्व सफलता को देखते हुवे दिनांक 17/10/2021 को एक पहल "और" महिला विंग का गठन किया गया | एक पहल "और" सामाजिक द्वारा जहां कोविड 19 महामारी के दौरान जरूरतमंदो तक भोजन वितरण की व्यवस्था को वहीं बेजुबान जानवरो तक भोजन की उपलक्ता कराई |
सामाजिक सेवाओं में अग्रणी एक पहल "और" अब समाज की पगड़ी सेवाओं में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है , जिसमे समाज के कई प्रतिष्ठित परिवारों में पगड़ी सेवाएं देकर एक पहल और के समाज सेवा को एक नया आयाम दिया है, साथ ही पगड़ी की निशुल्क सूचना, किसी की मृत्यु होने पर शव वाहन, फ्रीजर एवं बीमार व्यक्तियों हेतु व्हील चेयर तक कि सुविधा एक पहल "और" द्वारा निशुल्क दी जा रही है , इसी प्रकार शरीर दान , नेत्र दान एवं अन्य निशुल्क सेवाए भी दी जाती है ।
सामाजिक सेवाओं में महिलाओं के सक्रिय योगदान को देखते हुवे एक पहल "और" सामाजिक संस्था द्वारा महिला विंग कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमे महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमत रोमा वाधवानी , सुजाता नारवनी एवं चंचल बजाज अपनी सेवाएं दे रही है |
एक पहल "और" सामाजिक संस्था के इस सराहनीय कार्य के अध्यक्ष प्रेम चंद छाबड़ा एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश नानकानी, संरक्षण राजेश वाधवानी, संजय पोपटानी, उपाध्यक्ष दर्शन अठवानी, कन्हैया आहूजा, महासचिव दीपक केवलानी, संतोष सचदेव, कोषाध्यक्ष हरीश रोहर , पी.एल. राजेश , दीपक आयशनी, राम चंद चंदवानी ,दीपक कुकरेजा ,किशोर देवानी, अजय बजाज, मनीष आहूजा, घनश्याम महुजा ,रोशन आहूजा एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्तिथि थे, यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता एवं मनीष वाधवानी के द्वारा दी गई|
श्री विजय दूसेजा जी की खबर