सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल सभी तीज त्यौहार परंपरागत तरीके से किसी दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय या जनजाति बहुल गांव अथवा किसी आश्रम में रहने वाले समाज से उपेक्षित प्रभुजनों के बीच उत्सव के रुप में मनाती है - इसी तारतम्य में संस्था के साथियों ने छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोक उत्सव पोला पर्व को हेमूनगर स्थित कुष्ठ रोग से पीड़ित परिवारों के आश्रम ब्रम्ह विहार में सूखा अनाज व महिलाओं बच्चों व पुरुषो को चरण पादुकाएं , स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस कॉपी तथा पानी बॉटल आदि का वितरण कर मनाया गया इस नेक कार्य में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक डा अजित मिश्रा , संस्था की संयोजिका रेखा आहूजा , राजेश खरे , महेंद्र माखीजा , संकल्प शुक्ला व संगम सोनी तथा सतराम जेठमलानी का सार्थक योगदान रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर