राजहरा मार्शल आर्ट क्लब ने मनाया अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरबंस कौर का जन्मदिन
दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब के सभी सदस्यों द्वारा, क्लब के सुपर सीनियर खिलाड़ी हरबंस कौर के जन्मदिन को उत्साह पुर्वक मनाया गया। इस शुभ अवसर पर क्लब के कोच लखन कुमार साहू ने शुभकामनाये दी और क्लब के सभी खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की शिक्षा दी। ज्ञात हो कि हरबंश कौर म्यू-थाई,कराते,जुडो,थाई बॉक्सिंग व ताईक्वांडो की अंतरास्ट्रीय पदक विजेता एवं म्यू-थाई अंतरराष्ट्रीय रेफ्री है। इनके द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये गए प्रदर्शन ने सदैव दल्ली को गौरवांवित किया है,
इन्होंने अपने खेल प्रतिभा से हमारे दल्ली राजहरा के नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नगर के बहुत से युवा खिलाड़ी इनसे प्रेरित होकर इस खेल से जुड़े है। इनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्लब के खिलाड़ी माइल्स एस मिलन,टामिन साहू,पंकज डोंगरे,लीली साहू, उषा चौधरी, वाणी, सृष्टि झा, वीरेंद्र, खम्मन, भानु,विनय, निरज, राजकुमार, प्रियांशु, शुभम, रागिनी, वंशिका तथा पूरे मार्शल-आर्ट क्लब ने बधाइयां दी।