प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व के आदेशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कड़ी नगर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नगर के बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम जनता को नमो ऐप से जोड़ा गया,पोस्टकार्ड के माध्यम से बधाई दी गयी एवं नगर में स्वछता एवं साफ बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम प्रभारी गीता मरकाम ने बताया कि उनके मोर्चा के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुंदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत झा, महामंत्री महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंत्री रमेश गुज्जर, महिला मोर्चा महामंत्री उषा अष्टिकर, मुश्ताक अहमद, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बन्टी चोपड़े, भारती भगत, मनन गुप्ता उपस्थित थे।
