तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
रेलवे महाप्रबंधक पहुंचे तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन, अलग-अलग दिया गया ज्ञापन ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश शनिवार शाम तिल्दा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में पहुंचे वे लगभग 2 घंटे से अधिक विलंब से स्पेशल ट्रेन से पूरी टीम के साथ यहां पर उपस्थित हुए, सर्वप्रथम स्टेशन पहुंचने पर उन्हें भाजपा कांग्रेस एवं रेलवे सलाहकार समिति के द्वारा अलग-अलग ज्ञापन दिया गया जिसमें विभिन्न शिकायतें,मांग व सुझाव दिए गए।
नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा पार्षदों एवं भाजपाइयों के साथ पहुंचे और रेलवे कोयला रेक पॉइंट को बंद करने की मांग की,उन्होंने लिखित ज्ञापन सौंपा और रेलवे के महाप्रबंधक से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत करवाया कि कोयला रेक पॉइंट लगने के बाद ओवरलोड हाईवा सहित बड़ी वाहने शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजर रही है जिससे पूरा शहर व सड़क काला काला हो रहा है उन्होंने यह भी बताया कि कोयला रैक पॉइंट पर सारे नियमों को ताक में रखकर कार्य किया जा रहा है। पानी का छिड़काव नहीं किया जाता साथ ही पुराने तालपत्री को ढक कर ले जाया जा रहा है।
कोयला वाहनों में पहले बिना ताल पत्री ढके गंतव्य तक ले जाया जा रहा था जिसकी शिकायत के बाद अब पुराने ताल पत्री को ढका जाता है लेकिन सड़क पर कोयला के धूल डस्ट देखे जा सकते हैं , कोयला रैक पॉइंट को तत्काल बंद की जाए।
इसके चलते बड़ी-बड़ी वाहने चल रही है और कई घटनाएं दुर्घटनाएं शहर में घट चुकी है ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भी ज्ञापन सौंप कर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य को बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
परामर्शदर्शीदात्री रेलवे सलाहकार समिति तिल्दा नेवरा के सदस्यों स्वप्निल श्रीवास्तव एवं दिलीप वर्मा ने भी ज्ञापन सौंपा जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तिल्दा नेवरा को सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ बताया गया, साथ ही जोन से चलने वाली समस्त ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की गई व
स्टेशन में संबंधित व्याप्त समस्याओं के बारे में भी बताया गया।
साथ ही तिल्दा जोता रेलवे फाटक आधे आधे घंटे से लेकर एक-एक घंटे तक बंद रहने की शिकायत भी की गई, वहीं रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा की हर 20 मिनट में रेलवे फाटक को खोलने कहा जाएगा, उन्होंने यह भी कहा की हो सकता है ट्रेनों के दबाव के चलते ऐसा किया जा रहा है लेकिन जब उन्हें बताया कि आधे घंटे से लेकर एक-एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद किया जाता है तो उन्होंने नाराजगी भी व्यक्ति की और कहा कि हर 20 मिनट में रेलवे फाटक को खोला जाना है, अब सब की निगाहें इसी पर बनी हुई है की तिल्दा रेलवे फाटक हर 20 मिनट में खुलती है या घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
साथ ही बता दें कि इस अवसर पर रेलवे डीआरएम दयानंद सहित रेलवे के आला अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में आरपीआफ पुलिस बल उपस्थित हुए ।
साथ ही रेल्वे महाप्रबंधक ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना अंतर्गत विकास कार्यों का जायजा लिए और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।
बता दें अमृत भारत स्टेशन योजना तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन सबसे पिछड़ा हुआ है।