*डॉ. प्रतीक उमरे ने फसल बीमा राशि जारी करने पर सरकार का जताया आभार*

*डॉ. प्रतीक उमरे ने फसल बीमा राशि जारी करने पर सरकार का जताया आभार*

*डॉ. प्रतीक उमरे ने फसल बीमा राशि जारी करने पर सरकार का जताया आभार*
*डॉ. प्रतीक उमरे ने फसल बीमा राशि जारी करने पर सरकार का जताया आभार*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा की राशि जारी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि यह कदम किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है,जो प्राकृतिक आपदाओं और अप्रत्याशित नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।फसल बीमा राशि का समय पर वितरण न केवल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करता है,बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान भी देता है।यह योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है,जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं और अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान से बचाती है।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितकारी नीतियों की सराहना किया जो किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं।उनकी मेहनत और समर्पण के बिना देश का विकास संभव नहीं है।फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का यह सामूहिक प्रयास ही है जो हमारे किसानों को सशक्त बना रहा है और भारत को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है।सरकार की यह पहल किसानों के बीच विश्वास और उत्साह का संचार कर रही है,जिससे वे नई तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3